युवती से गैंगरेप करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : जिला अंतर्गत लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया । लुण्ड्रा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद तत्काल कार्यवाई करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक युवती देर रात पड़ोस में शादी समारोह से लौट रही थी। इस दौरान गांव के ही 2 युवकों ने युवती को पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया और वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद युवती ने इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दी।

बता दे कि युवती ने अपने परिजनों के साथ लुण्ड्रा थाना पहुंचकर इस घटना में शामिल 2 युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लुण्ड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।