अन्नपूर्णा मुहिम बनी बेसहारा परिवारों का सहारा, संत रामपाल जी महाराज की नि:स्वार्थ सेवा मिसाल बनी…
दुर्ग पाटन ; दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दो जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री दी गई।
पहला परिवार ग्राम कोपेडीह के निवासी मनदयाल शर्मा का है, जो गंभीर बीमारी के कारण काम करने में असमर्थ हैं। उनके परिवार को राशन, गैस सिलेंडर, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, बच्चों की स्कूल सामग्री इत्यादि नि:शुल्क प्रदान की गई।
दूसरा परिवार ग्राम जामगांव एम की आशा रात्रे का है, जिनके पति का निधन हो चुका है। इस परिवार को तीसरी बार राशन और जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया।
संत रामपाल जी के शिष्यों ने जानकारी दी कि इन परिवारों की सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक वे आत्मनिर्भर नहीं हो जाते। यह सेवा मिशन ‘रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान हर गरीब को देगा कबीर भगवान’ के संकल्प को साकार कर रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री संत रामपाल महाराज जी के शिष्य खेमेंद्र साहू, राम नरेश महतो, मुकेश सिन्हा, कौशल यादव, ठक्कर दास, शैलश साहू एवं अन्य शिष्य मौजूद रहे।




