37 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, ओडिशा के गांजा सप्लायर्स का नाम आया सामने ?

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने आज नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जहा तमनार पुलिस ने ओड़िसा से लाकर छत्तीसगढ़ में गांजा की अवैध तस्करी करने वाले 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आपको बतादें कि तीनों आरोपी ओड़िसा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने निकले थे, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धर दबोचा। वही पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 37 किलो गांजा भी जप्द की है जिसकी बाजार में कीमत 3 लाख 70 हजार रुपए बताया जा रहा है।

👉यह भी पढ़े : लॉज के बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश, जानिए पूरा मामला !

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार सलिहाभांठा चौक पर सेंट्रो कार (CG13 C 5581) को रोककर घेराबंदी की और उसमे सवार तीनों तस्करों को पकड़ा। इस दौरान तलाशी में पुलिस को 37 किलो गांजा मिली, इसके बाद पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई कार 2.50 लाख रुपये (अनुमानित) है, एवं 3.70 लाख रुपये अनुमानित कीमत का 37 किलो गांजा औऱ 3 मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है, जब्त किए हैं. कुल मिलाकर पुलिस ने 6.45 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है।

👉यह भी पढ़े :- बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
👉यह भी पढ़े : जमीन(रजिस्ट्री) के पंजीयन में किया गया 10 क्रांतिकारी बदलाव, जाने क्या है ख़ास 

वही पकड़े गए आरोपियों में श्रीपति चौहान (35)वर्ष , रोहित किसान (28) वर्ष और विमल यादव (19) वर्ष शामिल हैं, जो सभी टांगरघाट, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के निवासी हैं। वही उपयोग किए गए कार वाहन  श्रीपति चौहान के नाम पर पंजीकृत है।  पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी दो बोरियों से कुल 37 किलो गांजा बरामद किया, जिसे आरोपीयों ने ओड़िसा से लाने की बात कबूल की है।
👉यह भी पढ़े : “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर अधिवक्ता परिषद दुर्ग के द्वारा किया गया संगोष्ठी का आयोजन

वही पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ओड़िसा के दो गांजा सप्लायर्स का नाम भी उजागर किए हैं, जिन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों गांजा तस्करों और सप्लायर के खिलाफ थाना तमनार में अपराध क्रमांक 105/25, धारा 20 (B)(ii) (C) एनडीपीएस NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

👉यह भी पढ़े Judge Posting : हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला अदालतों में 48 सिविल जजों को दी गई पोस्टिंग, देखिए सूची…

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।