रिपोर्ट : अनमोल कुमार

मुजफ्फरपुर _बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार एवं हाल ही में दीपु दास की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को मुजफ्फरपुर में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले शहर के खुदीराम बोस शहीद स्मारक स्थल से टॉवर चौक तक आयोजित किया गया।
प्रदर्शन मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदूवादी संगठनों के लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए नारेबाजी की तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोश मार्च के दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया गया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है और दीपु दास की हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।
इस अवसर पर आचार्य चंद्रकिशोर पराशर, अनिल कुमार, विक्रम सारफ, गोपाल कुमार, भोला प्रसाद, अनमोल ठाकुर, साकेत शुभम, सुंदरी देवी, पायल चौहान, निखिल कुमार, सूरज कुमार, अविनाश साईं, विपुल कुमार, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, सुधांशु गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही। आक्रोश मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि लोगों में इस मुद्दे को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।




