नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधान पाठक नेतराम वर्मा को चिखली पुलिस ने किया गिरफ्तार,

शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़

चिखली पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक नेतराम वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों को “बॉडी पार्ट्स” पढ़ाने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत करता था।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। चार दिनों तक लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश देने के बाद, पुलिस टीम ने आरोपी को भिलाई सेक्टर फ्लाईओवर के नीचे बाहर भागने की फिराक में खड़ा पाकर गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण

दिनांक 09.08.2025 को पीड़िता के परिजन ने चौकी चिखली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्कूल का प्रधान पाठक नेतराम वर्मा बच्चियों को अपने ऑफिस में बुलाकर बुरी नीयत से अश्लील हरकत करता है, उनके निजी अंगों को छूता और सहलाता है। इस हरकत के कारण बच्ची स्कूल जाने से डरने लगी थी।

रिपोर्ट पर धारा 74 BNS, 8, 10 POCSO Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

 

 

पुलिस कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

आरोपी के रिश्तेदारों, संभावित ठिकानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। अंततः 13 अगस्त को भिलाई सेक्टर फ्लाईओवर के नीचे साधन का इंतजार कर रहे आरोपी को तकनीकी साधनों की मदद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में शामिल टीम
निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव (चौकी प्रभारी चिखली)

महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले
प्रधान आरक्षक समारूराम सर्पा
आरक्षक मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, किशोर मार्बल, जयराम निषाद, नागेश्वर साहू
महिला आरक्षक रेणुका राजपूत
पूरी टीम की सतर्कता और सराहनीय योगदान से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।