बीजापुर : बीजापुर जिला के ग्राम मिरतुर में मंदिर में पूजा करते हुए मंदिर पुजारी की हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद से ईलाके मे दहशत औऱ गांव मे संन्नाटा पसर गया है। जानकारी के मुताबिक मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा कड़ती नामक व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पहुंची पुलिस।
इस घटना को नक्सली घटना से जोड़ कर देखा जा रहा रहा है। मौक़े पर पहुंची पुलिस पूरे घटना की पतासाजी कर रही है। पुलिस आपसी वाद-विवाद एवं रंजिश जैसे मामले को मानते हुए पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। मृतक मंदिर का पुजारी के लाश को पोस्टमार्डम कर लाश को परिजनों को सौपा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





