मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत डी-ग्रेट स्कूल का अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किया निरीक्षण

* मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिकोला का निरीक्षण…
* डी-ग्रेड स्कूल सिकोला में नगर पंचायत अध्यक्ष ने परखी शिक्षा व्यवस्था…
* निरीक्षण में छात्रों ने दिए संतोषजनक उत्तर, अतिरिक्त कक्षा निर्माण का अध्यक्ष ने दिया आश्वासन…

पाटन: मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत डी-ग्रेड प्राप्त शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिकोला का निरीक्षण सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले द्वारा किया गया। निरीक्षण अभियान के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री भाले ने विद्यार्थियों से अध्ययन-अध्यापन, मध्यान्ह भोजन योजना, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा मुस्कान पुस्तकालय की उपयोगिता को लेकर प्रश्न किए। विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर देकर अपनी शैक्षणिक तैयारी और जागरूकता का परिचय दिया।

निरीक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया गया, जिसमें निर्धारित प्रश्नों के उत्तर भरकर ऑनलाइन सबमिट किए गए। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री कौशल टिकरिहा, प्रधान पाठक श्रीमती शोभा ताम्रकार, शिक्षिका श्रीमती ज्योति पटले सहित बब्बू भाले, गोपी राम सेन, धर्मेंद्र साहू एवं जितेंद्र कश्यप उपस्थित रहे और उन्होंने निरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भाले ने विद्यालय में अध्यापन कार्य को सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण का आश्वासन भी दिया, जिससे भविष्य में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।