काला झंडा दिखाने की थी तैयारी, सीएम के आने से पहले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव | मुख्यमंत्री के राजनांदगांव आगमन के दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सोनी एवं प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा सेवादल प्रदेश सचिव हर्ष खोपरागड़े अपने युवा साथियों के साथ मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर प्रदेश की जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने जा रहे थे। लेकिन कार्यक्रम से लगभग आधा घंटा पहले ही पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।

हर्ष खोपरागड़े ने कहा कि वे प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर लागू करने की नीति, किसानों को खाद की उपलब्धता की समस्या, लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों तथा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों जैसे जनहित के मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाना चाहते थे।

अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ उठाना विपक्ष का दायित्व और संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज़ को पुलिस के माध्यम से दबाने का प्रयास कर रही है। यदि उन्हें नहीं रोका जाता, तो वे मुख्यमंत्री के समक्ष इन जनसमस्याओं पर मजबूती से विरोध दर्ज कराते।

संदीप सोनी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और सरकार को आम लोगों की समस्याओं का जवाब देना ही होगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।