डोंगरगढ़ के बोर तलाव थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस–नक्सली मुठभेड़, एक जवान हुए शहीद

डोंगरगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर—जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, जिसे तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया, जहाँ उसका उपचार के दौरान हुई मौत
जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ बोरतलाव थाना क्षेत्र के जंगलों में हो रही है। मुठभेड़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और सुरक्षा बल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
डोंगरगढ़ में हालात को देखते हुए
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा,
खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा,
और राजनांदगांव आईजी अभिषेक शांडिल्य
मौके पर पहुंचे हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।




