* स्टेशनपारा में कल 28 से दो दिवसीय फाग महोत्सव-तैयारी पूर्ण, कई जनप्रतिनिधि होंगे महोत्सव में शामिल…
* श्रीकृष्ण भक्ति से गूंजेगा संस्कारधानी स्टेशनपारा, नवयुग दुर्गा पूजा समिति परिसर में भव्य फाग महोत्सव में प्रवेश रहेगा निःशुल्क…
राजनांदगांव : शहर के स्टेशनपारा स्थित नवयुग दुर्गा पूजा समिति परिसर में 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को दो दिवसीय फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण भगवान की लीलाओं पर आधारित इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजन श्री राधाकृष्ण भक्तगण एवं समस्त मोहल्लेवासियों के तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव में शहर एवं आसपास की विभिन्न मंडलियों द्वारा श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित फाग, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजकों ने समस्त कृष्ण भक्तों एवं मंडलियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 28 फरवरी, शनिवार को होगा। उद्घाटन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव निखिल द्विवेदी करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कुलबीर छाबड़ा, हेमा देशमुख, संतोष पिल्ले, मैकुलाल यादव, छोटेलाल रामटेके, आसिफ अली, देवेश वैष्णव तथा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
महोत्सव का समापन 01 मार्च, रविवार को होगा। समापन समारोह में महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन की पर्यटन मंत्री नीलू शर्मा करेंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पार्षदगण एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार फाग महोत्सव के माध्यम से श्रीकृष्ण भक्ति, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए जारी संपर्क 9755807091, 9302601010, 9827894606, 6266395202 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी अखिलेश यादव द्वारा दी गई।




