संतोष देवांगन/पाटन : पाटन के लाडले विधायक एवं प्रदेश के मुख्या मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को दादा बनने की खुशी में युवाओं के प्रेरणाश्रोत एवं मुख्यमंत्री जी के OSD श्री आशीष वर्मा ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी।
आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्या मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के सुपुत्र राजकुमार श्री चैतन्य बघेल जी को आज प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति होने की खबर जैसे ही वायरल हुई कि प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी तारतम्य में पाटन ब्लॉक के कांग्रेसजनों सहित पूरे क्षेत्र में अपने लाडले विधायक को दादा बनने की खुशी में जगह जगह पटाखे फोड़े जा रहे हैं साथ ही मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।






