ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ स्वामी मंदिर के सामने हुई हत्या कांड, जहा पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को आरोपियों ने देर रात अंजाम दी। घटना के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है।
बतादे की , मृतक की पहचान तीर्थ नगरी हरचंदी तालुचा शाही के एक मंदिर के पुजारी के बेटे शिवराम पात्रा के रूप में पहचान की गयी है। जगन्नाथ मंदिर के मुख्य द्वार से मात्र 20 मीटर की दूरी पर बाइक में सवार दो बदमाशों ने शिवराम पात्रा पर फायरिंग करके इस घटना को अंजाम तक पहुंचाया। जिसमें मौके पर ही उनकी जान चली गई।
वही , पुजारी के बेटे की हत्या के केस में SP कंवर विशाल सिंह ने बताया की मुख्य आरोपी को कस्टडी में लिया गया है। शुरुआती जांच के दौरान हत्या के पीछे का कारण व्यक्तिगत दुश्मनी लग रही है, आगे जांच जारी है ।




