*निखिल द्विवेदी को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया*
राजनांदगांव : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ के सक्रिय और समर्पित युवा नेता निखिल द्विवेदी को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति न सिर्फ संगठनात्मक संतुलन को दर्शाती है, बल्कि ऐसे युवाओं को आगे लाने का प्रतीक है, जिन्होंने संघर्ष और सेवा दोनों को अपना ध्येय बनाया है। निखिल द्विवेदी का राजनीतिक सफर युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है। वे राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से सक्रिय छात्र राजनीति की शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सचिव, और फिर राष्ट्रीय महासचिव जैसे अहम पदों पर रहे उन्होंने न केवल संगठन का विस्तार किया, बल्कि हजारों युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक चेतना से जोड़ा।
निखिल द्विवेदी राजनांदगांव नगर निगम महापौर पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके हैं, जहाँ उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच पहुँचाया। ज़मीनी समझ, संघर्षशील सोच, और संगठनी अनुभव के आधार पर उन्हें यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वही निखिल द्विवेदी ने कहा की हर जिम्मेदारी, संगठन के प्रति कर्तव्य और प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर होती है युवा कांग्रेस जैसे विचारधारा-प्रधान संगठन में राष्ट्रीय सचिव बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन साथ ही यह एक बड़ा दायित्व भी है मैं संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए हृदय से आभारी हूँ मैं इस भूमिका को केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और युवाओं की आवाज़ बुलंद करने के एक मिशन के रूप में निभाऊंगा।
मैं आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी, के.सी. वेणुगोपाल जी, सचिन पायलट जी भूपेश बघेल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, देवेंद्र यादव जी और समस्त कांग्रेस नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।
उन्होंने कहा कि “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सिर्फ पद नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं की उम्मीदों, संघर्षों और आवाज़ को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है मैं वचन देता हूँ कि पूरी निष्ठा, कर्मठता और प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा और संगठन की मर्यादा को सर्वोपरि रखूंगा।




