* भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर विजय बघेल ने पुरुषोत्तम देवांगन का किया सम्मान,दी दीर्घायु और सफल नेतृत्व की शुभकामनाएं…
* कहा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा दे रहे पुरुषोत्तम देवांगन…
दुर्ग : विजय बघेल ने भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला पहुंचकर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने पुरुषोत्तम देवांगन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल संगठनात्मक नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि देवांगन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिल रही है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिली है।
सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम देवांगन जनसेवा और संगठन हित में इसी समर्पण भाव के साथ कार्य करते रहें तथा समाज और संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




