Cg24News-R :- विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि ग्राम निपानी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासी और संगीत मानस मंच के तत्वाधान में 26, 27, 28 व 29 दिसंबर को मानस महोत्सव का 27 वाँ वर्षगांठ मनाया जा रहा है, मानस महोत्सव का शुभारंभ 26 दिसंबर को शाम 7 बजे होगा और रात्रि में जय मां अम्बे जस झांकी की प्रस्तुति होगी तथा 29 दिसंबर को समापन समारोह होगा और रात्रि में “लोक झंकार” सांस्कृतिक कार्यक्रम (गुड़ियारी-रायपुर) की अनुपम प्रस्तुति होगी।
उक्त कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल विशेष रूप से शामिल होंगे इसके अलावा जितेन्द्र वर्मा (प्रदेश महामंत्री भाजपा), कल्पना-नारद साहू (सभापति, जि. पं. दुर्ग), कमलेश जितेन्द्र वर्मा (मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन), लालेश्वर साहू (तहसील अध्यक्ष साहू समाज), रवि सिन्हा (जनपद सदस्य पाटन), निर्मल जैन (महामंत्री भाजपा दक्षिण पाटन मंडल), धनराज साहू (पत्रकार), श्री कांत चंद्राकर ( महामंत्री महामंत्री भाजपा दक्षिण पाटन मंडल), श्रीकांत चंद्राकर (महामंत्री महामंत्री भाजपा दक्षिण पाटन मंडल), तोरण साहू (उपसरपंच निपानी) उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा राकेश ठाकुर( जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी),अशोक साहू(विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग), रश्मि-भेद प्रकाश वर्मा(जनपद सदस्य पाटन), राजेश ठाकुर(सरपंच एवं जिला अध्यक्ष गोंडवाना समाज), भोज रघुवंशी (सेक्टर प्रभारी कांग्रेस कमेटी), भविष्य जैन (सेक्टर प्रभारी कांग्रेस कमेटी) समापन समारोह में शामिल होंगे।
मानस मंच पर मुकेश सिंह ठाकुर(पूर्व अध्यक्ष से.स.समिति निपानी), बेनी राम साहू (अध्यक्ष से.स.समिति निपानी), जागेंद सिन्हा (पूर्व उप सरपंच निपानी), रोहित सोनकर ( विशेष दानदाता), टेकेन्द्र सिन्हा(ग्रामीण अध्यक्ष निपानी), कामिनी कौशिक (जिला अध्यक्ष मानस सेवा धमतरी), लक्ष्मी-अशोक साहू (सभापति जिला पंचायत बालोद), मेहतर वर्मा (अध्यक्ष जिला मानस मंच दुर्ग), टीका राम साहू (अध्यक्ष तहसील मानस मंच पाटन), लाला राम सिन्हा (सेवा निवृत शिक्षक), हेमलता राज (प्रभारी प्राचार्य हाईस्कूल निपानी), रमशिल साहू (विशेष दानदाता), संतोष सिन्हा (सिविल इंजीनियर धमतरी) विराजमान होंगे।



