अम्लेश्वर : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के दमदार युवा नेता मोनू साहू जी जिला पंचायत सदस्य उत्तर पाटन के आज जन्म दिन है श्री साहू अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अम्लेश्वर डीही स्थित शिव मंदिर में रूद्राभिषेक पूजा पाठ के पश्चात भोग भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे वे अपने समर्थकों और क्षेत्र के जनता को आने का निमंत्रण दिया है ।

आज श्री साहू के जन्मदिन के मौके पर नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के मनोनीत अध्यक्ष और सभी सदस्य गण अपने नेता जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू से सौजन्य भेंट मुलाकात कर बधाई दी वही श्री साहू ने भी सभी मनोनीत पार्षदों को पहली नई जवाबदारी मिलने पर सबको बधाई दी और कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को नगर के आम जन तक पहुंचाने का कार्य सबको ईमानदारी पूर्वक करना है और नगर के विकास में एक नया रूप रेखा तैयार कर काम करना है पुन:सबको बधाई।






