टीना शेड निर्माण के लिये 15 लाख रुपये की घोषणा की
गरियाबंद। गुरुवार, ग्राम आमदी में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज 34 मौजा परिक्षेत्र गरियाबंद की वार्षिक महासभा में राजिम विधायक रोहित साहू, बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये । इस अवसर पर आदिवासी समाज ने उनका पारंपरिक नृत्य और बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 34 मौजा परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मरकाम ने की।

इस महासभा में बतौर विशिष्ट अतिथि, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, सरपंच रेखा ठाकुर, धनंजय नेताम,जनपद सभापति गणेश कुंजाम, और फुलेश्वरी मरकाम भी सम्मिलित हुये।
विधायक रोहित साहू ने आदिवासी ध्रुव गोंड समाजजनों को संबोधित करते हुये,समाज का समग्र विकास किये जाने की बात कही, उन्होंने कहा कि समाज सर्वोपरि है और इसके विकास में सभी परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिये। अगली पंक्तियों में उन्होंने कहा कि वार्षिक सम्मेलन में समाज की आर्थिक व सांस्कृतिक समृद्धि और आगामी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का चिंतन किया जाना चाहिये । नई पीढ़ी समाज के रीति रिवाज और परंपराओं से अवगत होगी, तब ही समाज मजबूत होगा और सांस्कृतिक विरासत अक्षुण्ण रहेगी।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने टीन शेड निर्माण के लिये 15 लाख रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही सीसी सड़क निर्माण के लिये स्वीकृति भी दी, सामुदायिक भवन के लिये 10 लाख रु जारी होने की जानकारी दी।
इस महासभा में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और सभ्यता प्राकृतिक सहबद्वत्ता से परिपूर्ण है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा की जितनी सहजता, सरलता इस समाज में है, वह किसी और समाज में नहीं है। आधुनिक समय में समाज को आगे बढ़ाने,शिक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है।
जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने समाज के युवाओं से नशा और कुरूतियों से दूर रहने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने समाज को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव ने समाज की एकजुटता और सामाजिक विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमराज ध्रुव के द्वारा किया गया।
इस सम्मेलन में समाज के उपाध्यक्ष गणेश कुंजाम, मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन लाल मरकाम, रोहित नेताम, माधव सिंह चैतिया, संतराम नेताम, सालिक राम मरकाम, अजय ध्रुव, पलटन नेताम सहित बड़ी संख्या महिलाएं व पुरुष शामिल हुये।




