चार सौ भाजपा कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा, भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप

शशिकांत सनसनी धमतरी छत्तीसगढ़

पार्टी कार्यालय की दीवार पर चिपकाया चस्पा, भाजपा कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध से प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाला बन गया है,भाजपा होश में आओ’ जैसे नारे लगाते हुए वापस लौट गए,

आरोप है कि भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी से आज भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका सामने आया है। जनसंवाद और जनसंपर्क की बात करने वाली भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी का शिकार हो गई। यहां भाजपा दफ्तर में करीब 400 कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ सामूहिक इस्तीफा दिया बल्कि इस्तीफे की चिट्ठियां कार्यालय की दीवार पर चिपका दीं। यह अनोखा विरोध प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाला बन गया है।
दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता घंटों जिला कार्यालय में पदाधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी नेता मिलने नहीं पहुंचा। निराश होकर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दफ्तर की दीवार पर चस्पा कर दिया और ‘भाजपा होश में आओ’ जैसे नारे लगाते हुए वापस लौट गए।

 

आरोप है कि अछोटा गाँव में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जमीन की अवैध बिक्री से लेकर तालाब खनन तक कुल 8 बिंदुओं पर गंभीर गड़बड़ियों की शिकायत की गई थी। कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ मामलों में जांच भी हुई और आरोप सही पाए गए, लेकिन कार्रवाई न होने से कार्यकर्ता भड़क उठे। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।
खिलेश राम सेन – अध्यक्ष ग्राम विकास समिति
जितेंद्र कुमार देवांगन – वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अछोटा
सुशीला बाई – शिकायतकर्ता भाजपा कार्यकर्ता

 

ये सभी कार्यकर्ता गंगरेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अछोटा गाँव के हैं। वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने सफाई दी है। उनका कहना है कि ग्रामीणों की शिकायतों पर प्रशासन जांच कर रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
मोनिका देवांगन – अध्यक्ष, गंगरेल मंडल भाजपा
देखना यह होगा कि भाजपा नेतृत्व इस संकट से कैसे उबरता है और नाराज कार्यकर्ताओं को कैसे मनाता है। फिलहाल अछोटा गाँव से शुरू हुआ यह इस्तीफा प्रकरण प्रदेश की राजनीति में गर्माहट ला चुका है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।