खुद को आग लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

रायगढ़ : मुख्यालय जिला अंतर्गत महापल्ली गांव में विवाहिता की बुरी तरह से जलने से मौत होने की खबर सामने आई है। उसकी आग बुझाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया है। घरवालों के 112 को फोन लगाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने आए एंबुलेंस ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अभी तक पूरी घटना का विवरण नहीं मिला है।

बताया जाता है की आग से जली महिला दुतिका राठिया का विवाह दो साल पहले महापाल्ली के दिलीप राठिया से हुई थी। दोनों का दाम्पत्य ठीक से चल रहा था की मंगलवार की सुबह उनके घर में आग लगने की आशंका से मोहल्ले के लोग उनके घर की ओर भागे जहां उन्होंने मृतक दूतिका को जलते हुए देखा और उसका पति दिलीप उसकी आग बुझा रहा था।

इसके बाद ग्रामीणों ने 112 और एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस पहुंची लेकिन महिला को मृत पाया तो एंबुलेंस वापस चली गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक ने आग लगाई या कैसे जली। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचनेवाली है उसके जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना कैसे हुई ?

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।