लोहिया पेपर एंड बोर्ड प्राइपेड लिमिटेड रायपुर ने ग्राम पंचायत बरोदा में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

लोहिया पेपर एंड बोर्ड प्राइपेड लिमिटेड रायपुर पिछले 6 वर्षों से से मानव सेवा में लगातार अपनी सेवा देते आ रहे है वहीं जिले के अनेकों ग्राम, नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा कर आम जनता का बी पी, शुगर थाइराइड ,सहित पूरे शरीर का बिना रुपए का जांच कर उनका रिपोर्ट भी आम जनता को एक से दो दिनों में ग्राम मे पहुंच कर रिपोर्ट देने का काम करते है आज ग्राम बरोदा में लोहिया पेपर एंड बोर्ड प्राइपेड लिमिटेड रायपुर ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष बड़े बुजुर्ग ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ जांच करवाए है वहीं ग्रामीण और मंडी अध्यक्ष उमराव साहू ने बताया कि बाहर अस्पताल में अपने शरीर का स्वास्थ जांच करवाते है तो चार से पांच हजार रुपए लग जाते है पर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगने से ग्रामीणों की रुपए में बचत होती है

उमराव साहू,मंडी अध्यक्ष बरोदा

वही ग्राम पंचायत बरोदा के सरपंच भगवान साहू ने बताया के लोहिया पेपर एंड बोर्ड प्राइपेड लिमिटेड रायपुर पिछले 6 वर्षों से ग्राम मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते है जहां पर गांव के अधिकतर लोग इसका फायदा उठाते है जिससे लोगो को भटकने के साथ रुपए की भी बजत होती है जिसके लिए सरपंच ने लोहिया पेपर एंड बोर्ड प्राइपेड लिमिटेड रायपुर के प्रतिनिधि सुजीत झा को धन्यवाद दिया है , वही इस भगतू गेडरे उप सरपंच, पंच मंडी अध्यक्ष उमराव साहू, डोमन वर्मा अध्यक्ष शाला विकास समिति मिडिल स्कूल सहित सैकड़ों ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिए।

oplus_8650752

भगवात साहू सरपंच,बरोदा

लोहिया पेपर एंड बोर्ड प्राइपेड लिमिटेड रायपुर के प्रतिनिधि सुजीत झा का कहना है कि आज कल चिकित्सा में बहुत रुपए लगते है जिस पर आम लोगो को काफी परेशानी होती है जिसके कारण कंपनी हर सप्ताह एक निःशुल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती है जिसमें आम जनता का शुगर, बी पी, सहित पूरे शरीर का मेडिकल जांच कर रिपोर्ट दो दिनों के अंदर लोगों को देते है साथ बेहतर इलाज अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने का भी सलाह देने का काम करते है

सुजीत कुमार झा प्रतिनिधि,_लोहिया पेपर एंड बोर्ड प्राइपेड लिमिटेड रायपुर
सतीश साहू , श्री राम पैथोलॉजी लैब

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।