जांजगीर-चांपा : प्रार्थी हनी अग्रवाल ने पुलिस थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका घटोली चौक के पास चांपा मे दुकान है जिसमें भवन निर्माण सामग्री की बिक्री करता है। घटना दिनांक 18 मई 2025, 19 मई 2025 के दौरान रात दुकान के सामने रखें 3.5 टन राड (सरिया) को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। इसी तरह पास के एक अन्य दुकान संचालक तनिष्का टाइल्स बिरमा राम गुरज़र ने बताया कि इसका मार्बल टाइल्स का शोरूम है जहां से इसी घटना दिनांक को अज्ञात आरोपियों ने ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य सामग्री चोरी कर लिया गया है।
यह भी पढ़े :- बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
इस घटना के संबंध में सूचना मिलने पर थाना चांपा में शीघ्र पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलन की गई , जांच के दौरान पुलिस टीम ने सूचना तंत्र ,तकनीकी निगरानी और सक्रियता से अन्वेषण के दौरान यह पता चला कि पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप भी चोरी की घटना में संलिप्तता होने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया।
यह भी पढ़े :- राज्य के कई इलाकों में सुबह से हो रही बारिश, 1 हफ्ते तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
जिस पर प्रकरण में विस्तृत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस थाना चांपा, जांजगीर कोतवाली एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पता तलाश करने हेतु रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा आरक्षक शशिकांत कश्यप को उसके निवास भाटापारा वार्ड क्रमांक 25 जांजगीर से पकड़ा गया और आरक्षक से पूछताछ करने पर आरक्षक प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करता रहने परंतु बारीकी से तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरक्षक ने अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग स्थान पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया।
यह भी पढ़े :- अब राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा तीन माह का चावल
पुलिस द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि, सभी ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किया घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे उक्त आरक्षक के निशानदेही पर अलग-अलग स्थान से 04 नाबालिक एवं 04 आरोपी सहित कुल 08 को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से चोरी के छड़ (सरिया), ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य निर्माण सम्बन्धी सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक CG11AZ7026 एवं पिकअप वाहन क्रमांक CG11AF5288 कुल कीमती दस लाख रुपये को बरामद किया गया और चार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा 4 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- बिंदल व खत्री ने दी खूबचंद पारख को बधाई
उक्त आरक्षक शशी कांत कश्यप वर्तमान में पुलिस लाइन जांजगीर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और जांजगीर के वार्ड क्रमांक 25 भाटापारा में अपना स्वयं का मकान बना रहा है उक्त आरक्षक के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्र में हार्डवेयर सामग्री बेचने वाली दुकानों से अलग – अलग घटना दिनांक को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर निर्माण सामग्री जैसे छड़ सीमेंट ग्रेनाइट पत्थर को चोरी किया गया है। चोरी करके अपने निर्माणाधीन मकान में उपयोग कर रहा था तथा चोरी का कुछ हिस्सा बंटवारे में अपने अन्य साथियों को दिया है उक्त आरक्षक के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 210/ 25 धारा 303 (2)BNS तथा अपराध क्रमांक 212/25 धारा 303 (2),3(5) BNS तथा कोतवाली पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 248/ 25 धारा 303(2) BNS का अपराध दर्ज किया गया है। सभी 3 मामलो मे उक्त आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है, तथा उक्त आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही पृथक से की जाएगी।
यह भी पढ़े :- मातृ शक्तियों के सुहाग के सम्मान में नगर पंचायत पाटन द्वारा निकाली गई “सिंदूर यात्रा”
यह भी पढ़े :- एक पेड़ मां के नाम’ अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता




