कोरबा : जिला अंतर्गत पहंदा क्षेत्र में आर आर राइस मिल में हुए हादसे में मौत के 24 के घंटे के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं पाया है। नया पहंदा निवासी 42 वर्षीय कलेश्वरी बाई की करंट लगने से मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक परिजनों का यह आरोप है कि कलेश्वरी बाई के साथ राइस मिल संचालक के साथ विवाद हो गया था। लेकिन कहीं न कहीं उसके साथ कोई घटना घटी है। परिजन मामले की जांच उचित मुआवजा और मृतका के बेटे को नौकरी की मांग को लेकर राइस मिल के सामने धरना प्रदर्शन बैठे हैं।
बता दे की घटना की जानकारी मिलने पर उरगा पुलिस थाना और प्रशासन के अधिकारी तत्काल पहुंचे और वार्ता जारी है। मृतका पिछले कई सालों से राइस मिल में काम कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




