खैरागढ़ नगरपालिका चुनाव : पार्षदों के आरक्षण से बदल गए वार्डो के समीकरण, कई नेताओ की दावेदारी खत्म

* खैरागढ़ नगरपालिका चुनाव ; पार्षदों के आरक्षण से बदल गए वार्डो के समीकरण, कई नेताओ की दावेदारी खत्म…
* छह वार्ड अनारक्षित, सात वार्डो मे महिलाओ का रहेगा दबदबा…

खैरागढ़ नगरपालिका चुनाव 2026खैरागढ़ (प्रदीप बोरकर)। नगरपालिका चुनाव के लिए पार्षदों के आरक्षण की प्रक्रिया जिला कार्यालय मे प्रभारी कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल की अगुवाई मे पूरी कर ली गई। नए सिरे से आरक्षण के बाद कई दावेदारो मे मायूसी छा गई तो कई पूराने पार्षदों और दावेदारो के लिए मनमाफिक आरक्षण होने से सरगर्मी तेज हो गई ।

आरक्षण प्रक्रिया रोस्टर और नियमों के मुताबिक पूरी की गई। आरक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, प्रभारी एसडीएम अविनाश ठाकुर, पालिका सीएमओ पुनीत वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी और राजनितिक दलो के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

छह वार्ड अनारक्षित, सात में महिलाओ का रहेगा दबदबा
वार्ड पार्षद के लिए पर्ची निकाल कर किए गए आरक्षण के दौरान राजफेमिली वार्ड 4 फिर से आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया । अनुसुचित जाति के लिए वार्ड 14 सोनेसरार, वार्ड 15 अमलीडीह खुर्द और वार्ड 20 खम्हरिया सिविललाइन वार्ड आरक्षित हुए इसमे से वार्ड 20 महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई।

अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए वार्ड दो पिपस्यिा, वार्ड तीन गंजीपारा, वार्ड 6 बरेठपारा, वार्ड 19 टिकरापारा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड आठ तुरकारीपारा, वार्ड 17 दाउचौरा वार्ड आरक्षित किए गए है ।

अनारक्षित वर्ग मुक्त के लिए वार्ड 5 ठाकुरपारा, वार्ड 9 ईतवारीबाजार, वार्ड 11 किलापारा धरमपूरा, वार्ड 12 अमलीपारा, वार्ड 13 धनेली तथा अनारक्षित महिला वर्ग के लिए वार्ड एक पिपरिया, वार्ड 10 लालपूर, वार्ड 16 दाउचौरा और वार्ड 18 अंबेडकर वार्ड आरक्षित किए गए है ।

आरक्षण बदलने से बदल गए समीकरण
खैरागढ़ नगरपालिका चुनाव 2026पिछले बार हुए आरक्षण में आरक्षित वार्ड होने से कई दावेदारो को वार्ड बदलने पड़े थे। इस बार भी प्रमुख दलो के दिज्गज दावेदारो की दावेदारी आरक्षण की जद में आ गई है।

आरक्षित हुए वार्डो मे वार्ड 16 के महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से पार्षद विनय देवांगन की दावेदारी खत्म हो गई। वार्ड 17 पिछले बार भी अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षण हुआ था इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने से दिज्गज दावेदार मनराखन देवांगन को दावेदारी दांव पर लग गई।

पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान का वार्ड 18 भी इस बार अनारक्षित महिला वर्ग के खाते मे चला गया। जबकि दो बार के लगातार पार्षद रहे दीलिप लहरे का वार्ड 20 अनूसूचित जाति महिला के खाते मे चला गया। आरक्षण के बाद अब दोनो दलो मे दावेदारो की तैयारी प्रत्याशी चयन सहित अन्य सरगर्मी तेज होगी ।

परिसीमन बदलने से गडबड़ाया गणित
शहर के दस वार्डों के नए सिरे से परिसीमन के चलते इस बार आधा दर्जन वार्डो का आरक्षण गडबड़ा गया।

नए परिसीमन के चलते आरक्षण प्रक्रिया मे दोबारा शामिल किए जाने से पिछले बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ वार्ड एक पिपरिया फिर से महिला वर्ग के खाते मे चला गया।

इसी तरह वार्ड 8 तुरकारीपारा भी पिछले बार अनारक्षित महिला से इस बार ओबीसी महिला हो गया । वार्ड 17 दाउचौरा आरक्षण प्रवर्ग बदलने के चलते अनारक्षितं महिला से ओबीसी महिला वर्ग के खाते मे चला गया ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।