रानीतराई : देवांगन समाज कौही मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कौही के श्री महाकाली एवम् हनुमान मंदिर परिसर में भव्य रूप में मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 09 गांव के देवांगन समाज के समस्त देवांगन परिवार बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम के साक्षी बने।
वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री पुरानिक राम देवांगन अध्यक्ष दुर्ग जिला देवांगन समाज, विशेष अतिथि, श्री मनोहर लाल देवांगन अध्यक्ष पाटन ब्लॉक देवांगन समाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कीर्ति देवांगन अध्यक्ष दुर्ग जिला महिला प्रकोष्ठ, साथ ही श्री धनुष राम देवांगन सचिव दुर्ग जिला देवांगन समाज, राजेन्द्र लिमजे कोषाध्यक्ष दुर्ग जिला देवांगन समाज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुराणिक लाल जी ने कहा की हमारे देवांगन समाज की एकता की पुरे प्रदेश भर में सराहना की जाती है हमारी एकता ही देवांगन समाज की नीव है जब नीव मजबूत रहेगी तभी सब का कल्याण होगा। हम एक रहेंगे तो मजबूत बने रहेंगे। उन्होंने 09 मार्च को दुर्ग जिला में होने वाले जिला स्तरीय माँ परमेश्वरी जयंती में शामील होने रानीतराई मंडल के सभी देवांगन बंधुओ को आमंत्रित करते हुए आमंत्रण कार्ड वितरण किया गया। वही कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ श्री सीताराम देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री ठाकुरराम देवांगन, उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवांगन, सचिव श्री राजेश देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री लोमश देवांगन, संरक्षक श्री खिलावन प्रसाद देवांगन, श्री धनेश्वर देवांगन, श्री दौलत राम देवांगन, श्री दिलीप देवांगन सभी के कर कमलों से मां परमेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किया गया, तत्पचात शोभा यात्रा निकाली गई।
वही शोभायात्रा के बाद मां परमेश्वरी की आरती की गई इसके बाद आमंत्रित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया. साथ ही देवांगन समाज के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई, इस महोत्सव में पत्रकार संतोष देवांगन का सम्मान किया गया साथ ही रंगोली प्रतियोगिता एवं कलश सजावट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले को पृस्कृत किया गया. वही प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. वही कार्यक्रम स्थल पर भोजन भंडारा का भी व्यवस्था किया गया था जहां सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया।
वही इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लीना सुरेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोही, श्री मति मनोरमा रमन टिकरिया पूर्व सरपंच कोही, साथ ही ग्राम कोही से तिलेश्वर देवांगन, रामलाल देवांगन, ग्राम बोरेंदा के अध्यक्ष भीसम देवांगन, ग्राम भंसुली के अध्यक्ष जगदीश देवांगन, सचिव राधे देवांगन, ग्राम तेलीगुण्डरा से रविन्द्र देवांगन, भगवान सिंह देवांगन, ग्राम रानीतराई से अध्यक्ष विरेन्द्र देवांगन, अवधराम देवांगन, प्रकाश देवांगन, साकेत देवांगन, ग्राम असोगा से होमलाल देवांगन, गजेन्द्र देवांगन, ग्राम कुरमीगुंडरा से ऋषि देवांगन, राजेंद्र देवांगन, ग्राम बीजा भाटा से समारू राम देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में देवांगन समाज के लोग से उपस्थित रहे, मंच संचालक पुरुषोत्तम कुमार असोगा एवं हितेश देवांगन रानीतराई के द्वारा किया गया।




