स्वामी परमानंद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल औंसर-रानीतराई के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए कल्पना-नारद साहू ।
Cg24News-R :- प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी परमानंद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल औंसर-रानीतराई, स्वामी परमानंद मेमोरियल स्कूल असोगा, स्वामी परमानंद मेमोरियल स्कूल कौही, ठाकुर पुखराज सिंह मेमोरियल स्कूल निपानी, एस. पी. एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल औंसर-रानीतराई द्वारा सामुहिक रूप से आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें कल्पना-नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), डॉ. ए.के.मिश्रा (प्राचार्य, स्व.दाऊ रामचंद साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई), रवि सिन्हा(सभापति, जनपद पंचायत पाटन), प्रियालता महिपाल (सरपंच, ग्राम पंचायत औंसर) और डॉ. संतोष साहू (संचालक, संतोष मेडिकल स्टोर्स रानीतराई) विशेष रूप से शामिल हुए।




