पाटन दौरे पर रहे JCP भिलाई जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत पाटन की पेयजल व्यवस्था पर उठाया सवाल

पाटन दौरे पर रहे भिलाई जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत पाटन की पेयजल व्यवस्था पर उठाया सवाल
पाटन Durg :
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष श्री राहुल वर्मा पिछले दिनों पाटन दौरे पर थे उन्होंने सुबह-सुबह पाटन के कुछ वार्डों में भ्रमण किया एवं परिचितों व आम लोगों से हालचाल जाना। वही बहुतायत लोगों ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की बात कही।

👉यह भी पढ़े : धरती आबा जन अभियान के तहत ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ, जल जीवन मिशन को मिली नई गति. .

👉यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में डीएपी DAP की शॉर्टेज; अब सोसाइटियों से एनपीके NPK भी गायब…भटक रहे किसान- जाने क्यों ?

नगर पंचायत पाटन द्वारा पानी टंकियां के माध्यम से वितरित पानी को कई घरो में जाकर देखा तो हैरान रह गए पानी में हल्का पीलापन है अब जानने वाली बात यह है कि पानी की यह स्थिति टंकीयों में सफाई के आभाव के कारण है या फिल्टर में परेशानी के कारण ?

वही JCP भिलाई जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा पानी की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसात लगते ही कई जगह से डायरिया की खबरें मिल रही है ऐसी स्थिति में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से बीमारियों को न्योता दिया जा रहा है. बीमारी फैल जाने की स्थिति में कुर्सी पर बैठे कई लोग अस्पताल में फल-फूल वितरित करने व अन्य प्रकार के सहयोग करने का स्वांग रचते हैं. परंतु परेशानी भरी स्थिति निर्मित ना हो इस पर ध्यान नहीं देते? , उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” की पूरी टीम मीडिया की उपस्थिति में पाटन नगर पंचायत सहित दुर्ग जिले के सभी जगहों का जायजा लेंगे व संबंधित अधिकारियों से निवारण हेतु चर्चा किया जाएगा।

👉यह भी पढ़े : भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय ‘आपातकाल’ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित..  

CMO हेमंत वर्मा नगर पंचायत पाटन 
वही पत्रकार संतोष देवांगन द्वारा उक्त विषय में पूछने पर नगर पंचायत पाटन के CMO श्री हेमंत वर्मा ने बताया की नगर पंचायत पाटन में किसी भी प्रकार से पीने के पानी में कोई अशुद्धियाँ नहीं है. हमारे यहाँ हर महीने पानी टंकी की सफाई की जाती है और पानी की जांच भी।

👉यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में अघोषित बिजली कटौती से जनता को झेलनी पड़ रही है कई तरह की परेशानियाँ, बिजली दर की वृद्धि से आम जनता पर हर माह पड़ेगा अतिरिक्तभार..

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।