शिवोम् विद्यापीठ में जन्माष्टमी की धूम, रंग-बिरंगी झांकी से लेकर दही-हांडी तक दिखा उत्साह

* शिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में दही-हांडी प्रतियोगिता और भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव…
* मानव पिरामिड बनाकर फोड़ी दही-हांडी, श्रीकृष्ण की लीलाओं से गूंजा शिवोम् विद्यापीठ…
* शिवोम् विद्यापीठ में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, शोभायात्रा और दही-हांडी ने बढ़ाया उत्साह…

शिवओम विद्यापीठ में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।रायपुर। शिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में आज 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रंग-बिरंगी झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी एवं अन्य दिव्य पात्रों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।

शोभायात्रा के पश्चात विद्यार्थियों के लिए रोमांचक दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों ने सामूहिक प्रयास और टीम भावना का परिचय देते हुए मानव पिरामिड बनाकर दही से भरी हांडी फोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यालय परिसर साथियों और शिक्षकों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं से विद्यार्थियों को सामूहिक कार्य, दृढ़ता, अनुशासन और प्रसन्नता जैसे जीवन मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदनों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिवओम विद्यापीठ में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।विद्यालय के सेक्रेटरी प्रणव सर ने भी जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी मनमोहक कथाएं सुनाईं, जिन्हें विद्यार्थियों ने उत्सुकता और आनंद के साथ सुना। रंगारंग प्रस्तुतियों, भक्तिमय गीतों और कृष्णमय वातावरण ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। शिवोम् विद्यापीठ प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।