नवरात्र के ज्योति जंवारा कार्यक्रम में शामिल हुए जनक ध्रुव

छुरा : नवरात्रि के पावन अवसर पर छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत दादर गांव के आश्रितग्राम फूलबाहरा के शीतला मंदिर में ज्योति जंवारा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव शामिल होने पहुंचे जहां ग्राम वासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने पुजा अर्चना कर पुरे विन्द्रानवागढ़ के जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

नवरात्र के ज्योति जंवारा कार्यक्रम में शामिल हुए जनक ध्रुव

साथ ही कहा कि नवरात्र के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में ज्योत जंवारा का कार्यक्रम पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और पुरे नौ दिनों तक ग्राम वासी देवी की पुजा अर्चना कर गांव की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसे आयोजन से गांवों में एकता और पारस्परिक सौहार्द्र का विकास होता है और गाँव में एकता और अखंडता देखने को मिलती है। साथ ही अंचल के अधिकांश दैवीय स्थल पहाड़ियों पर स्थित है।

नवरात्र के ज्योति जंवारा कार्यक्रम में शामिल हुए जनक ध्रुव

जहां देवी भक्ति का एक अलग ही हर्षोल्लास देखने को मिलती है और वे हर नवरात्र में विन्द्रानवागढ़ के अलग अलग देवी स्थल दर्शन करने हेतु पहुंचते हैं। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे सभी ग्रामवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमति हेमलता,व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन बड़ी भी संख्या में उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।