छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दे की मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना  है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों में सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के कई  स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वही रायपुर , बिलासपुर और दुर्ग में भी आकाशीय बिजली गिरने की संभवना है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।