GST विभाग अधिकारियों पर अवैध वसूली का लगाया आरोप, छापेमार कार्रवाई के विरुद्ध सड़क पर उतरा व्यापारी संघ 

अंबिकापुर : शहर में रविवार को (GST) विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई के विरुद्ध व्यापारी संघ सड़क पर उतर आये। व्यापारी संघ के आह्वान पर अंबिकापुर में नगर बंद का व्यापक असर को देखा गया है। कई दुकानों के शटर बंद रहे है  और व्यापारिक  गतिविधियां भी  ठप रही। व्यापारियों का यह आरोप है कि (GST) विभाग के अधिकारी लगातार अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं, और फालतू ही छोटे व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। इसी के खिलाफ में व्यापारियों ने शहर में सड़क में रैली निकालकर विरोध जताया। रैली के दरमियान व्यापारी “जीएसटी अधिकारी होश में आओ, होश में आओ” जैसे नारों के साथ सड़कों पर उतर आए। व्यापारी संघ का कहना यह है कि पहले एक साल में अंबिकापुर जिले में (GST) चोरी की शिकायतों पर विभाग ने दर्जनों भर छापामार कार्रवाइयां की हैं, जिनमें से कई पूरी तरह से  जायज नहीं कही जा सकती है।

यह भी पढ़े :- घर में घुसा तेंदुआ, बाथरूम से आयी दहाड़ने की आवाज, जानिए पूरा मामला !

हमें विभाग की कार्रवाई से कोई आपत्ति नहीं है, परन्तु यह जरूरी है कि हर कार्रवाई निष्पक्ष और उचित हो। जिन व्यापारियों की सालाना की आर्थिक क्षमता 50 लाख रुपये भी नहीं है, उन्हें 1 करोड़ रुपये तक का टैक्स को थमा दिया जा रहा है। यह न केवल अन्याय है, बल्कि ऐसे में व्यापारी मानसिक रूप से भी टूट जाते हैं। कोई भी व्यक्ति इस दबाव में खुदकुशी जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो सकता है। उसके परिवारो को भूखे मरने की नौबत आ सकती है। व्यापारियों ने कहा कि हम व्यापारी चोर नहीं हैं। हम टैक्स देने में सक्षम हैं और भुगतान भी कर रहे हैं। हमारा सरकार से बस इतना ही अपील है, कि वह सख्ती की बजाय संवेदनशीलता से स्थिति को समझे। ऐसी जोर जबरदस्ती कार्रवाइयां न हो, जो हमें अपने ही किसी व्यापारी साथी को खोने के कगार पर लाकर खड़ा कर दें। अंबिकापुर के व्यापारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार उमेश सिंह बाज को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है, कि (GST) विभाग के छापामार कार्रवाई पर रोक लगाएं और व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।