* युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में अमलेश्वर और सांकरा में गूंजे संगठन के नारे, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का हुआ अभिनंदन…
* युवा मोर्चा को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह…
अमलेश्वर/सांकरा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का सांकरा-अमलेश्वर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
स्वागत समारोह में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, झीट सरपंच राजू साहू, भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में नारेबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल टिकरिहा ने संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वही संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।समारोह का समापन संगठनात्मक एकजुटता और उत्साहपूर्ण नारों के साथ हुआ।




