* असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बेमेतरा में विजय उत्सव, विजय बघेल के नेतृत्व में संगठन मजबूत, कार्यकर्ताओं में जोश…
* आतिशबाजी और मिठाई वितरण, सांसद विजय बघेल बोले—जनता के विश्वास और नीतियों की जीत…
बेमेतरा: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के बेमेतरा प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ अभिनंदन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
पाटन को मिली बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री के हाथों 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सांसद बघेल ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनसभाओं, बैठकों और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत किया।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान डिब्रुगढ़ और डिगबोई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के रूप में उन्होंने प्रभावी रणनीति का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस सफलता पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मतदाताओं के प्रति आभार जताया। वहीं पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली जीत के उपलक्ष्य में बेमेतरा में विजय उत्सव मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में मंत्री दयालदास बघेल, विधायक दीपेश साहु व ईश्वर साहु सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आतिशबाजी, मिठाई वितरण और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों के लिए नई ऊर्जा का संचार हुआ।




