FOREST BREAKING : बड़ी कार्रवाई, 9 लोग गिरफ्तार

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली गरियाबंद के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट

गरियाबंद : देवभोग वन विभाग की लगातार कार्यवाही मयंक अग्रवाल वन मंडलाधिकारी गरियाबन्द के निर्देश एवं राजेन्द्र सोरी उप वन मंडलाधिकारी देवभोग के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र – इंदागांव (देवभोग) अंतर्गत धुपकोट बीट, वनकक्ष क्रमांक – 1259RF में धुपकोट निवासी – डोमुराम वल्द जलधर, जाति – गोड़, उम्र – 52 वर्ष, एवं अन्य 08 अतिक्रमणकारियों के द्वारा अवैध रूप से रकबा – 9.611 हे. आरक्षित वन भूमि में अतिक्रमण व अवैध कटाई करने के कारण मौके पर गिरफ्तार कर वन अपराध क्रमांक – POR NO. – 17444/11, दिनांक – 26/09/2022 जारी कर, भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) “क” “ड” “ज” एवं लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) एवं 4 के तहत, सक्षम न्यायालय – देवभोग में प्रस्तुत किया गया, एवं न्यायालयीन आदेश पर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर उप जेल गरियाबन्द दाखिल कराया गया।

प्रकरण पर श्री नागराज मंडावी RFO, परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग, दिनेश चंद्र पात्र CFO, खेत्रमोहन साहू BFO, खिलेश नागरची BFO, सोहन ठाकुर BFO, लम्बोदर सोरी BFO,राजेन्द्र सोरी उपवनमंडलाधिकारी देवभोग द्वारा सराहनीय कार्यं किया गया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।