फायरलेस कुकिंग गतिविधि ने बच्चों में जगाई रसोई कला की रुचि

रिपोर्ट: अनमोल कुमार, गयाजी । सीनियर दिल्ली स्कूल, पिरखान सरैया बाजार शाखा, खिजरसराय (गयाजी) में फायरलेस कुकिंग गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। इस रचनात्मक कार्यक्रम में कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने पाक-कौशल एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार किए, जिससे उनकी रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से झलकी। यह कार्यक्रम न सिर्फ शैक्षणिक दृष्टिकोण से, बल्कि व्यावहारिक जीवन कौशल के दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी रहा। विद्यालय की शिक्षिकाओं, श्रेया मैम और श्रुति मैम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस आयोजन को सफल बनाने में उनका विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत निदेशक श्री आलोक सर को विशेष धन्यवाद, जिनकी समग्र शिक्षा एवं बहुआयामी विकास की सोच छात्रों और शिक्षकों दोनों को अकादमिक दायरे से बाहर भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। सीनियर दिल्ली स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की नवाचारपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा को आनंददायक और व्यावहारिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।