नदी किनारे मिला भ्रूण… इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

कवर्धा : सकरी नदी (Sakri River) किनारे बालक का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं बताया जा रहा रहा है कि, भ्रूण की आयु लगभग 5 से 6 महीना है। आपके जानकारी के लिए बता दे कि, यह मामला सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के समनापुर मार्ग के पास सकरी नदी तट का है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चे नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें पॉलिथीन में भ्रूण मिला। बच्चों के सोर मचाने पर मोहल्लेवासी मौके पर एकठ्ठा हो गए। इसकी जानकारी देने पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुट गई। आपको बता दें कि, इलाके में पहले भी भ्रूण मिल चुका है। स्थानीय लोग अनुमान लगा रहे है कि, बाहरी लोगों द्वारा नदी में भ्रूण फेंका गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।