5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता ने धमतरी एसपी कार्यालय में किया आत्मसमर्पण,

शशिकांत सनसनी ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, धमतरी पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन, सिविक एक्शन कार्यक्रम तथा पोस्टर-बैनर और पंपलेट के माध्यम से किए जा रहे व्यापक प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।

नगरी एरिया कमेटी सदस्य एवं गोबरा एलओएस कमांडर भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी पुसनार, थाना गुंगालुर, जिला बीजापुर ने आज पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडेय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

लंबे समय तक माओवादी संगठन में रहने के दौरान दाम्पत्य एवं पारिवारिक जीवन से वंचित रहने, संगठन के भीतर भेदभावपूर्ण व्यवहार तथा विचारधारा से निराश होकर उसने मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। शासन द्वारा उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
यह आत्मसमर्पण माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय के सतत मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में संपन्न कराया गया।
भूमिका उर्फ गीता वर्ष 2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय रही। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2010 तक प्लाटून-01 में कार्यरत रही। वर्ष 2010 में ओडिशा राज्य कमेटी में स्थानांतरित होकर विभिन्न कमेटियों में सक्रिय रही तथा वर्ष 2011 से 2019 तक सीसीएम संग्राम की गार्ड रही।
वर्ष 2019 से 2023 तक सीनापाली एरिया कमेटी में एसीएम के रूप में कार्य किया और सितंबर 2023 में गोबरा एलओएस कमांडर की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में संगठन में सदस्यों की कमी के कारण वह नगरी एवं सीतानदी एरिया कमेटी के साथ संयुक्त रूप से सक्रिय थी।
(नक्सली घटनाओं का विवरण)
भूमिका उर्फ गीता कई नक्सली घटनाओं में शामिल रही है—
वर्ष 2010 – ओडिशा के पड़कीपाली (जिला महासमुंद) में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए, एक ग्रामीण की मृत्यु।
वर्ष 2014 – मैनपुर के मोतिपानी जंगल में मुठभेड़, कोई जनहानि नहीं।
वर्ष 2016 – नुआपाड़ा (ओडिशा) के कमलावाड़ी एवं पोतेलपाड़ा जंगल में मुठभेड़, कोई नुकसान नहीं।
वर्ष 2018 – बीजापुर के तिमेनार जंगल में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए।
वर्ष 2023 – गरियाबंद के ताराझार जंगल में मुठभेड़।
वर्ष 2024 – धमतरी के एकावरी जंगल मुठभेड़।
वर्ष 2025 – धमतरी के मांदागिरी जंगल में मुठभेड़,10 नवंबर 2025 – गरियाबंद के सेमरा जंगल में मुठभेड़।
इन सभी घटनाओं में उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
आत्मसमर्पण करने पर शासन की नीति के तहत उसे 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।