अतिक्रमण तोडू दस्ता पहुंचा कामठी लाईन एवं हलवाई लाईन, आयुक्त, एसडीएम, सीएसपी, तहसीलदार की मौजुदगी में अतिरिक्त निर्माण तोड़ अतिक्रमण हटाए
(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : आज 18 अगस्त को शहर के व्यस्तम मार्ग को सुव्यवस्थित करने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने प्रशासन का अतिक्रमण हटाओं अभियान शहर में चल रहा है। पूर्व में गुड़ाखु लाईन, जूनी हटरी, जयस्तंभ चैक, महाकाल चैक, गुरूद्वारा रोड़, ममता नगर रोड़ में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाकर समान दुकान के अंदर रखने समझाईस देकर समान जप्ती एवं शेड आदि हटाने की कार्यवाही की गई थी और आज पुनः अधिकारियों की मौजुदगी में कामठी लाईन एवं हलवाई लाईन में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया।
शहर में यातायात का दबाव बढने के अलावा जिस गति से दुपहिया, चार पहिया वाहनो की संख्या में वृद्धि हो रही है, उसी गति से अतिक्रण भी बढ रहा है, जिससे आवागमन में असुविधा के साथ यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटनाए हो रही है। चुकि शहर के आंतरिक व बाजार क्षेत्र में सघन बस्ती व सकरी सडके है, जिसमें अतिक्रमण होने से आवागमन में परेशानी होती है।
View this post on Instagram



अतिक्रमण हटाव अभियान में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, सीएसपी श्री पुष्पेन्द्र नायक व श्रीमती वैशाली जैन तथा तहसीलदार श्री अमीय श्रीवास्तव पूरे समय उपस्थित रहकर दुकानदारों को शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने सहयोग करने समझाईस दिए। उन्होने कहा कि दुकानों के बाहर समान रखने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा समान खरीददार भी पार्किंग के अभाव तथा दुकान में खड़े होने की जगह नही होने पर खरीददारी करने आने में हिचकिचाते है। जिसके कारण व्यापार में भी असर होता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप सब को सहयोग करना है।
