शराब नहीं पिलाया तो बड़े भाई ने किया छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर जिले  में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बड़े भाई ने शराब को लेकर हुए बहस में अपने ही छोटे भाई को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शहर के बीचों-बीच स्थित कलाकेंद्र के ग्राउंड में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के रात कलाकेंद्र ग्राउंड में 2 भाइयों के बीच शराब को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई शिव कुमार ने छोटे भाई से शराब पिलाने के लिए कहा, जब छोटे भाई ने मना कर दिया, तो वह बुरी तरह भड़क गया। क्रोध में आकर शिव कुमार ने चाकू से गला रेतकर अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर तुरंत पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। जांच के दरमियान मौके से कई नमूने एकत्र किए गए। पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को देर रात को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।