*चैम्पियंस को डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं*

*राजनांदगांव।*

आंध्रप्रदेश जिला नंदयाल में आयोजित आईसीएसएफ इंडिया द्वारा तीसरी ऑल इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025-26 बालक/बालिका का आयोजन दिनांक 21 से 24 नवंबर के आंध्र प्रदेश में किया गया l इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से कुल 14 राज्यों की कुल 36 टीमों ने भाग लिया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य की भी 4 टीमें व् 48  खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया l छत्तीसगढ़ राज्य की टीम मे खिलाड़ियों का चयन राज्य के 6 जिलों से किया गया था।
उक्त आयोजन में अपनी खेल कला का कौशल दिखाते हुए फुटबॉल, खो खो, कबड्डी व बैडमिंटन में छत्तीसगढ़ राज्य की टीमों ने भाग लिया व् फुटबॉल खेल प्रथम स्थान प्राप्त किया और बैडमिंटन में भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह खो खो एवं कबड्ड़ी में प्रदेश के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
उक्त खेल में शानदार प्रदर्शन के उपरांत गृह प्रदेश लौटने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह ने आज अपने निज निवास में सभी खिलाड़ियों का ना सिर्फ सम्मान किया बल्कि उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं । इस दौरान डाक्टर रमन सिंह ने दीप सिंह, आशीष राउत, मकरध्वज पटेल को भी सराहा और कहा कि उनकी मेहनत और लगन का ही यह परिणाम है कि आज सफलता मिली है ।
इस ख़ास अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक भी उपस्थित रहे वहीँ इस गरिमामय समारोह का संचालन राजनांदगांव भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने किया l

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।