ग्लोबल विजनरी अवार्ड 2025 से डॉ. अंजीव और प्रभाकर कुमार सम्मानित


राजधानी रांची के रेडिशन ब्लू होटल में कल देर रात एक भव्य समारोह में ग्लोबल विजनरी अवार्ड – 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. अंजीव को मिला सम्मान

के.एस. गंगा हॉस्पिटल, खूंटी के निदेशक डॉ. अंजीव नयन अंजनी को चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान और शोध कार्य के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
अवार्ड समारोह की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान रहीं, जिन्होंने डॉ. अंजीव को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।

मशरूम मैन प्रभाकर कुमार को नवाचारी कृषि के लिए मिला अवार्ड

कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी प्रयोगों के लिए ‘मशरूम मैन ऑफ झारखंड’ के नाम से प्रसिद्ध एपीपी एग्रीगेट के निदेशक प्रभाकर कुमार को भी ग्लोबल विजनरी अवार्ड – 2025 से नवाज़ा गया।

प्रभाकर कुमार के अथक प्रयासों से झारखंड के कई जिलों में हजारों महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया है। उन्होंने कृषि को सामाजिक बदलाव के साधन के रूप में प्रस्तुत किया है।

अन्य क्षेत्रों के विजेताओं को भी मिला सम्मान

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
सभी विजेताओं को अभिनेत्री जरीन खान ने प्रतीक चिन्ह और सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच हर्षोल्लास का माहौल देखा गया

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।