कार ने मारी डॉक्टर दंपत्ति को ठोकर, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ कार, दोनों की हालत नाजुक

जगदलपुर : सुबह शहर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ पर तेज रफ्तार (हाई स्पीड) कार ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपत्ति को ठोकर मार दी। और इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें मेकाज में भर्ती कराया गया है।



पुलिस ने बताया कि, आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. स्वर्णलता (33 वर्ष) व उनके पति डॉ. अनंत नारायण आज सुबह अपनी स्कूटी में सवार होकर चर्च जा रहे थे। और जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे की जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से ठोकर मार दी।



वहीं घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, कार में लगे एयर बैग भी खुल गया। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया, जहां दोनों के घायल होने की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम मौके पर आ पहुंची, घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।














ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।