* दिल्ली में पेड़ गिरने से दबकर मौत लेने जा रहा था दवा…
दिल्ली से नरेश शर्मा की रिपोर्ट ; दिल्ली गुरुवार सुबह करीब 9,50 बजे सुधीर बेटी प्रिया के साथ कालकाजी स्थित ई एस आई सी डिस्पेंसरी दवाई लेने जा रहे थे रास्ते में कालकाजी इलाके मे भारी बारिश के दौरान एक पेड़ उखड़ कर सड़क पर जा गिरा जिसकी चपेट मे बाइक सवार पिता पुत्री हादसे के शिकार हुए चपेट में आकर 50 वर्ष बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि 50 वर्ष सुधीर कुमार परिवार के साथ तुगलकाबाद इलाके मे रहते थे परिवार मे पत्नी सुनीता, बेटीयां 25 वर्षीय शिवानी और 22 वर्षीय प्रिया एवं 18 वर्ष बेटा मयंक शामिल हैं परिवार मूलरूप से उतर प्रदेश के ज़िला अलीगढ़ स्थित बैसरा गांव का रहने वाला है सुधीर दिल्ली स्थित डीयूएस आईबी रैन बसेरा मे केयर टेकर था।
सूचना पर एसीपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ कालकाजी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पुलिस ने पेड़ को हटाया और इसके नीचे दबे पिता पुत्री को अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान सुधीर की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिया का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।




