निर्माणाधीन मकान में करंट हादसा — एक की मौत, दो गंभीर — उचित कार्यवाही की मांग

शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले के रेवाड़ीह में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से तीन मजदूर झुलस गए। हादसे में एक मजदूर की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृत मजदूर की पत्नी गर्भवती बताई जा रही है।

घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है जब मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक मजदूर बजरंगपुर नवागांव का निवासी था। उसकी पत्नी गर्भवती है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूत्रों के अनुसार, यह मकान एक पूर्व खेल अधिकारी का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनकी एकेडमी कॉलोनी में जो संस्था चलाई जा रही है, वह भी अवैधानिक हो सकती है।

इस घटना पर रायपुर में जीरो पर मर्ग कायम किया गया है, लेकिन अब तक केस डायरी राजनांदगांव नहीं पहुंची है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार और मकान मालिक की ओर से मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि कुछ स्थानीय नेता भी मकान मालिक को बचाने में सक्रिय हैं। वहीं, मजदूरों के परिवार और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्यवाही और मुआवजा नहीं मिला, तो 15 नवंबर के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।