मैनपुर थाना क्षेत्र के भालुडिग्गी जंगल में सीआरपीएफ़ को बड़ी सफलता मिली है।

गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज़

मैनपुर थाना क्षेत्र के भालुडिग्गी जंगल में सीआरपीएफ़ को बड़ी सफलता मिली है।

खुफ़िया सूचना के आधार पर 65वीं बटालियन ने एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाकर सर्चिंग अभियान किया।

अभियान के दौरान कुल्हाड़ीघाट व बिंद्रानवागढ़ इलाके से नक्सलियों द्वारा छुपाई गई भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई।

बरामद सामान में सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, जूते, तिरपाल, दवाइयाँ व राशन जैसी उपयोगी वस्तुएँ शामिल थीं।

जवानों ने मौके पर ही सभी सामग्रियों को नष्ट कर दिया, जिससे नक्सलियों की सप्लाई लाइन पर करारा प्रहार हुआ।

65वीं बटालियन ने साफ किया है कि ऐसे ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति कायम रखी जा सके।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।