रायपुर : जिले के खमतराई थाने में पानी टैंकर से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस थाने में दंतेश्वरी चौक रावाभाठा निवासी रवि साहू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है । प्रार्थी ने यह बताया कि उसकी पत्नी नेहा साहू मोहल्ले में पानी टैंकर से पानी भर रही थी।
बता दे की पड़ोस की महिला उतरा राजपूत और उसका बेटा गोपी राजपूत पानी भरने को लेकर विवाद करने लग गए। और वहां मौजूद सभी लोगों ने यह मामले को शांत करवाया। रवि शाम को ड्यूटी से वापस आया तो उसकी पत्नी ने विवाद की जानकारी दी। वह पड़ोसी उतरा राजपूत के घर के पास जाकर झगड़ा क्यों किया
रवि पूछा की क्यों विवाद किए हो पूछने पर उसका लड़का गोपी राजपूत एवं अन्य दो लड़के गाली-गलौज शुरू कर दी। पानी भरने को लेकर भीड़ गए और मारपीट शरू कर दी। वहीं आस पास में पड़े ईंट से चेहरे पर मार दिया । जिससे वह घायल हो गया। बीच बचाव करने आई रवि की पत्नी से भी मारपीट की गई।




