अवैध रेत उत्खनन पर लगातार कड़ी कार्यवाही : संयुक्त खनिज टॉस्क फोर्स का गठन

विगत तीन माह में 69 प्रकरणों में 25 लाख रुपए से अधिक जुर्माने की वसूली

गरियाबंद। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय खनिज टॉस्क फोर्स गठित कर (पुलिस, राजस्व, वन विभाग, खनिज विभाग की संयुक्त टीम) कलेक्टर बी.एस.उइके द्वारा लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देश के परिपालन में दिन-रात निगरानी की जा रही है। आज भी सुबह 05-06 बजे संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रावड़ अंतर्गत महानदी क्षेत्र से 02 नग चैन माउण्टेन मशीन जप्त कर थाना पाण्डुका की अभिरक्षा में रखा गया है। जबकि शाम 06-07 बजे फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम सरकडा स्थित सुखानदी से 01 हाईवा एवं 01 नग चैन माउण्टेन मशीन जप्त कर थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखने रवाना किया गया।

इसके पूर्व भी 3 जून को ग्राम बकली में 01 नग चैन माउण्टेन मशीन तथा 9 जून को ग्राम पितईबंद में 01 नग चैन माउण्टेन मशीन जप्त कर थाना पाण्डुका की अभिरक्षा में रखा गया है।

इस प्रकार खनिज रेत के अवैध उत्खनन के प्रकरण में कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।