कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर कसी कमर, दुर्ग जिले में ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त करने की तैयारी

कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर कसी कमर, दुर्ग जिले में ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त करने की तैयारी…

मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने कांग्रेस की रणनीति, राकेश ठाकुर ने ली अहम बैठक…

दुर्ग : निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस ने भी अपने संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय कर दिया है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या “वोट चोरी” को रोकने के उद्देश्य से कांग्रेस ने दुर्ग जिले में ब्लॉक स्तर पर विशेष टीमों की तैनाती की तैयारी शुरू की है।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे और जिला स्तर पर एक विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित की जाएगी, जो मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेगी।

श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से गलत तरीके से न काटा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर “बिहार की तर्ज पर” छत्तीसगढ़ में दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम काटने की साजिश की जा रही है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के साथ सभी ब्लॉकों में सक्रिय निगरानी रखेगी। मॉनिटरिंग टीम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करेगी और दिशा-निर्देश जारी करेगी।

बैठक के बाद ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा जल्द की जाएगी। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को तैयारी और अभियान की दिशा तय करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस बैठक में जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण सहित विक्रांत अग्रवाल, नागमणि साहू, उमेश साहू, हीरालाल वर्मा, सुनीता चन्नेवार, उमाकांत चंद्राकर, सुमन वर्मा, नंदकुमार सेन, टनेन्द्र ठाकरे, विनोद कुमार , रज्जाक खान, संजय देशलहरे, धरम बर्रे, हीरा वर्मा, प्रदिप चंद्राकर, गोपी निर्मलकर, श्रीकांत वर्मा, कपूर साहू, हरीश ठाकुर, पालेश्वर ठाकुर, दुलारी साहू, कमलेश साहू, उमेश बंजारे, मोहित वालदे, संतलाल बंजारे, कामदेव साहू, मंगला राम साहू, जीवधन साहू, डेरहा राम साहू, बुधराम साहू, यशवंत यादव, मन्नू लाल यादव, कमलेश साहू मौजूद रहे ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।