कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, वीरेन्द्र चंद्राकर बने महामंत्री

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित नई जिला कार्यकारिणी को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई कार्यकारिणी में सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई है।

इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी में वीरेन्द्र चंद्राकर को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन में सक्रिय भूमिका और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ को देखते हुए अहम माना जा रहा है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।