शा.उ.मा. विद्यालय झरगाँव में किया कक्षा सजावट प्रतियोगिता का आयोजन

मैनपुर : बता दे की छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हमर तिरंगा अभियान के तहत जिला गरियाबंद, विकास खंड मैनपुर के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय झरगाँव मे रखी गई कक्षा सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा नवमी,दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा देश भक्ति से सम्बंधित अनेक चित्र-चार्ट ,वीर शहीदों का वर्णन, ऐतिहासिक स्थल,विषय आधारित गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत ,सामाजिक विज्ञान एवं नैतिक शिक्षा से सम्बंधित अनेक प्रकार के चित्र, चार्ट, मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों के द्वारा बारी-बारी से किया गया प्रस्तुतिकरण ।    कक्षा सजावट में विद्यार्थियों का प्रस्तुतिकरण एवं भागीदारी बहुत ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा। संस्था के प्राचार्य श्री अभय कश्यप, व्याख्याता श्री पवन साहू,हेमन्त साहू ,पुरुषोत्तम साहू, कुमुदिनी साहू ,धनेश्वरी पटेल एवं बालमुकुंद नागेश का विशेष मार्गदर्शन रहा।


इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री रामानुज नेताम ,झरगाँव संकुल समन्वयक श्री टेकराम साहू, प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोहरापदर श्री भूपेंद्र तिवारी, प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तेतलखुटी श्री सुरेंद्र कुमार धिरहे, व्याख्याता श्रीमती स्नेहा साहू,एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री दयाराम मांझी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।