सेल्फी लेना पड़ा महंगा, डबरे में डूबा बच्चा, पार्क में किशोर की मौत

दुर्ग : भिलाई शहर के तालपुरी बायोडायवर्सिटी पार्क के पास देर शाम डबरा में डूबकर 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक हुडको का रहने वाला है । वहीं बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ वहां गया था और सेल्फी लेने के वक्त उसका पैर स्लिप हो गया और वहां मौजूद डबरा में गिर पड़ा।



इसके बाद उसके दोस्त ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और एसडीआरएफ की टीम भी तत्काल स्पॉट पर पहुंची। तब तक वह डूब चुका था जिसे एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। लाश को पुलिस को सौंप दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम के सदस्य ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम पहुंच गई, लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी।



आपको बता दें कि हुडको के सामने यह साल पूरे का बायोडायवर्सिटी पार्क काफी बड़े क्षेत्र में फैला है और यहां पर मुरूम खोदने के बाद डबरा बन चुका है। जिसमें बारिश के बाद पानी भरा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।